भारत

सुपुर्द-ए-खाक हुए मशहूर शायर बशीर बद्र, उर्दू अदब में शोक की लहर

SHIDDHANT
28 May 2026 9:50 PM IST
सुपुर्द-ए-खाक हुए मशहूर शायर बशीर बद्र, उर्दू अदब में शोक की लहर
x
Bhopal भोपाल: मशहूर उर्दू शायर बशीर बद्र का अंतिम संस्कार बड़े बाग कब्रिस्तान में किया गया। उनके निधन की खबर से साहित्य जगत, शायरी प्रेमियों और उर्दू अदब से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, बशीर बद्र का गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे भोपाल में निधन हो गया। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन के बाद बड़ी संख्या में साहित्यकार, प्रशंसक और सामाजिक लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
बड़े बाग कब्रिस्तान में नम आंखों के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान उनके चाहने वालों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि बशीर बद्र ने अपनी शायरी के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। बशीर बद्र अपनी आसान और दिल को छू लेने वाली गजलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर थे। उन्होंने उर्दू शायरी को आम लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी कई गजलें और शेर आज भी लोगों की जुबान पर हैं।
उनके निधन पर राजनीतिक, साहित्यिक और सामाजिक जगत की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। मोहन
यादव
सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उर्दू साहित्य में उनके योगदान को याद किया। बशीर बद्र के निधन को उर्दू साहित्य की बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेंगी।
Next Story