भारत

मशहूर शायर अंजुम रहबर कांग्रेस में हुई शामिल

jantaserishta.com
6 Aug 2023 3:08 PM IST
मशहूर शायर अंजुम रहबर कांग्रेस में हुई शामिल
x
भोपाल: देश की मशहूर शायर अंजुम रहबर ने रविवार को कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर शायरा अंजुम रहबर ने कमलनाथ के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही उन्होंने देश के वर्तमान हालातो पर चिंता जताई और कि वे अब तक शायरी करती रही है अब वे समाजसेवा करना चाहती है और इसीलिए कांगे्रस में शामिल हुई हैं।
राज्य में आगामी समय में विधानसभा के चुनाव होने वाले है और उनसे पूछा गया कि क्या वे कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने साफ कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगी मगर पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी तो वे मना भी नहीं करेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story