भारत

पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में चर्चित शख्स फिर गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 Jan 2023 9:49 AM IST
पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में चर्चित शख्स फिर गिरफ्तार
x
लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका कीमती सामान लूटने का आरोप है।
लखनऊ (आईएएनएस)| लखनऊ और लखीमपुर खीरी में दर्ज 23 आपराधिक मामलों वाले एक व्यक्ति को कुछ ही महीनों के भीतर फिर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक लखीमपुर खीरी के रहने वाले 25 वर्षीय विपिन उर्फ विवेक मौर्य पर लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका कीमती सामान लूटने का आरोप है।
वह कई बार पुलिस कस्टडी से भाग चुका है।
यह पूछे जाने पर कि वह बार-बार पुलिस हिरासत से क्यों भागता है, विपिन ने बताया कि वह अपनी पत्नी को सबक सिखाना चाहता है, क्योंकि वह बिहार में किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहती है।
विपिन पिछले साल 11 नवंबर को अदालत ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। उसे 17 दिसंबर को फिर से गिरफ्तार किया गया, लेकिन अगले ही दिन वह फरार हो गया।
लखनऊ डीसीपी (सेंट्रल) अपर्णा रजत कौशिक ने कहा, "पुलिस की मौजूदगी का जरा सा भी संकेत मिलते ही आरोपी उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा भाग जाता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story