
नई दिल्ली: पुडुचेरी (Puducherry) के रॉक बीच (Rock Beach) पर स्थित एक मशहूर घाट शनिवार को बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर गहरे दबाव के चलते उठी लहरों की वजह से ढह गया. अभी तक इसमें किसी को भी कोई नुकसान पहुंचने की जानकारी नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि घाट शनिवार की रात ऊंची लहरों के कारण आंशिक रूप से ढहा है. भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर दबाव पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 07 किमी प्रति घंटे की गति के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ा और उसी क्षेत्र पर केंद्रित था. यह श्रीलंका के त्रिंकोमाली से लगभग 310 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में और 260 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





