भारत

जाने माने बिल्डर ने गोली मारकर आत्महत्या की, शुरुआती पूछताछ में हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
21 March 2024 12:31 PM IST
जाने माने बिल्डर ने गोली मारकर आत्महत्या की, शुरुआती पूछताछ में हुआ ये खुलासा
x

सांकेतिक तस्वीर

उन्होंने अपने घर में कमरे का दरवाजा बंद कर खुद को गोली मारी।
रांची: रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी। हिनू निलासी नीरज सहाय की गिनती शहर के प्रमुख बिल्डरों में होती थी। उन्होंने अपने घर में कमरे का दरवाजा बंद कर खुद को गोली मारी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story