भारत

मशहूर अभिनेत्री आशा नाडकर्णी का निधन

Shantanu Roy
29 Jun 2023 4:43 PM GMT
मशहूर अभिनेत्री आशा नाडकर्णी का निधन
x
फ़िल्मी जगत में शोक की लहर
नई दिल्ली। गुजरे जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस आशा नाडकर्णी ने 80 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मराठी से लेकर हिंदी फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं आशा का निधन 19 जून, 2023 को हो गया था। वहीं, अब एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर है। साथ ही फैंस भी पोस्ट कर अदाकारा को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आ रहे हैं। आशा नाडकर्णी का जन्म सारस्वत कालोनी में रहने वाले मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनका परिवार 1957 के दौरान मुंबई आ गया था, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने का मन बनाया। आशा एक बेहतरीन डांसर भी थीं। वर्ष 1957 से 1973 तक आशा कई हिंदी और मराठी फिल्मों का हिस्सा रहीं। वहीं, इस मशहूर अदाकारा ने 19 जून 2023 के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया।
आशा अपने पीछे परिवार में बेटा, बहू और पोता छोड़ गई हैं। सिल्वर स्क्रीन पर कुछ चेहरे दर्शकों के दिमाग पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं। ऐसी ही एक आशा नाडकर्णी भी थीं। आशा ने बतौर एक्ट्रेस फिल्म 'मौसी' से डेब्यू किया था। उस वक्त वह महज 15 वर्ष की थीं। आशा को फिल्मी दुनिया में दाखिला दिलाने वाले शख्स मशहूर निर्देशक वी. शांताराम थे। उन्होंने ही आशा को फिल्मी नाम 'वंदना' दिया था। इसके बाद आशा ने 'नवरंग' समेत तमाम फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। आशा नाडकर्णी ने कई मशहूर फिल्मों में काम कर लोगों का दिल जीता है। इस लिस्ट में नवरंग (1959), गुरु और चेला (1973), चिराग (1969), फरिश्ता (1968), श्रीमानजी (1968), दिल और मोहब्बत (1968), अलबेला मस्ताना (1967), बेगुनाह (1970), श्री बालासाहेब (1964), मोमेंट अला भाग्यचा (1962) और मनाला ते देव (1970) शामिल है।
Tagsमशहूर अभिनेत्री का निधनआशा नाडकर्णी का निधननहीं रही आशा नाडकर्णीआशा नाडकर्णी की मौतअभिनेत्री का निधनFamous actress passes awayAsha Nadkarni passes awayAsha Nadkarni is no moreAsha Nadkarni diesactress passes awayमुंबई न्यूज हिंदीमुंबई न्यूजमुंबई की खबरमुंबई लेटेस्ट न्यूजमुंबई क्राइममुंबई न्यूज अपडेटमुंबई हिंदी न्यूज टुडेमुंबई हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज मुंबईमुंबई हिंदी खबरमुंबई समाचार लाइवmumbai news hindimumbai newsmumbai ki khabarmumbai latest newsmumbai crimemumbai news updatemumbai hindi news todaymumbai hindinews hindi news mumbaimumbai hindi newsmumbai news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story