भारत

परिवार पर टूटा कहर: बेटे के बाद पिता की उठी अर्थी, सामने आई चौंकाने वाली वजह

jantaserishta.com
14 Aug 2023 2:13 PM IST
परिवार पर टूटा कहर: बेटे के बाद पिता की उठी अर्थी, सामने आई चौंकाने वाली वजह
x
सीएम ने घटना पर शोक व्यक्त किया है.
चेन्नई: नीट परीक्षा में असफल होने के बाद एक अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके गम में पिता ने भी अपनी जान देे दी। इस मामले में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के खिलाफ जमकर हमला बोला है।
जगदीश्वरन (19) नीट की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था। बार-बार असफल होने का सदमा बर्दाश्‍त नहीं कर सका और छात्र ने शनिवार को चेन्नई के क्रोमपेट स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेेेटे के गम में पिता ने भी अपनी जान दे दी।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नीट परीक्षा को हटाया जा सकता है। किसी भी स्थिति में किसी भी छात्र को अपनी जान नहीं देनी चाहिए। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि वह छात्र जगदीश्वरन और उनके पिता सेल्वासेकर की आत्महत्या की खबर सुनकर स्तब्ध है। नीट पास नहीं कर पाने के कारण मेधावी छात्र की मौत दुखद है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के लक्ष्य में बाधक नीट को हटाया जा सकता है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार नीट पर प्रतिबंध लगाने की बाधाओं को दूर करने की दिशा में कानूनी कदम उठा रही है।
सीएम ने कहा कि कुछ महीनों में राजनीतिक बदलाव आएगा और उसके बाद नीट द्वारा खड़ी की गई बाधाएं ढह जाएंगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जगदीश्वरन और उनके पिता सेल्वासेकर की मौत एनईईटी की वेदी पर आखिरी आत्महत्या होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story