भारत

राजा रघुवंशी हत्याकांड, इस महिला को परिवार देगा मानहानि का नोटिस

jantaserishta.com
1 July 2025 1:28 PM IST
राजा रघुवंशी हत्याकांड, इस महिला को परिवार देगा मानहानि का नोटिस
x
कई नए खुलासे हो रहे हैं.
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में कई नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक महिला ने खुद को राजा की प्रेमिका बताया है। महिला के इस दावे को राजा के परिवार ने नकारा है और वैधानिक कार्रवाई के साथ मानहानि के नोटिस की बात कही है।
इंदौर में राजा के भाई सचिन रघुवंशी की लिव इन पार्टनर ने आरोप लगाया था कि वह राजा की गर्लफ्रेंड थी और उसकी जानकारी परिवार को थी। महिला द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाद राजा के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि अगर उस युवती का राजा के साथ कोई रिश्ता था तो उसने पहले यह क्यों नहीं बताया। इतना ही नहीं, वह अब क्यों सामने आ रही है। आशंका इस बात की है कि वह किसी के कहने पर यह कर रही है। यह राजा को बदनाम करने की साजिश है और इसके खिलाफ परिवार की ओर से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मानहानि का नोटिस भी दिया जाएगा।
विपिन रघुवंशी का कहना है कि वह अपने भाई को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसी बीच एक महिला का सामने आकर आरोप लगाना कई सवाल खड़े करता है। यह लड़की अब तक कहां थी और अब बाहर आ रही है। उसको हमारे किसी दुश्मन ने ही पैसे दिए होंगे, इसलिए वह आरोप लगा रही है। उसे इस बात का खुलासा करना चाहिए कि राजा को कितना जानती है। राजा की मौत के बाद उसकी यह हरकत यह बताती है कि वह पूरे प्रकरण को गुमराह करना चाहती है।
विपिन रघुवंशी ने राजा हत्याकांड में गिरफ्तार की गई उसकी पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज के नार्को टेस्ट की बात कही है, क्योंकि वे लोग गुमराह कर रहे हैं। इनके साथ और भी व्यक्ति हो सकते हैं इसलिए नार्को टेस्ट किया जाना चाहिए।
बता दें कि राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई थी और दोनों हनीमून मनाने के लिए शिलांग गए थे। इसी दौरान दोनों लापता हुए। बाद में राजा का शव खाई में मिला था। पूरा मामला संदिग्ध था और कुछ दिनों बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी। शिलांग पुलिस ने इस मामले में जांच की और आखिरकार खुलासा किया कि सोनम ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। शिलांग पुलिस इस मामले के मुख्य किरदारों को गिरफ्तार कर चुकी है और जांच का सिलसिला अभी जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null