भारत

परिजन बोले- हमारे लिए मर चुकी है बेटी...तेरहवीं करने का निर्णय, इस बात से नाराज

jantaserishta.com
1 Dec 2024 5:54 PM IST
परिजन बोले- हमारे लिए मर चुकी है बेटी...तेरहवीं करने का निर्णय, इस बात से नाराज
x
खबर इंटरनेट पर वायरल हो रहा.
मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवती ने जब प्रेमी के साथ प्रेम विवाह कर लिया तो परिवार गुस्सा हो गया. इसके बाद युवती के भाई और पिता ने तेरहवीं की रस्में पूरी कर दी. मामला जिले के शक्करखेड़ी गांव का है. जहां उमेश पाटीदार की बहन जिसका नाम 'भगवती' है, वहीं जिले के भीतितरोद गांव के दीपक पाटीदार नामक युवक के साथ चली गई और प्रेम विवाह कर लिया.
इस बात की सूचना जब परिवार वालों को लगी तो यह बात परिजनों को नागवार गुजरी. जिसके बाद भाई और पिता ने 1 दिसंबर को सुबह 9 बजे घर में युवती की फोटो सामने रखकर तेरहवीं की रस्में पूरी की.किसी के मरने के बाद जिस तरह तेरहवीं का आयोजन किया जाता है, ठीक वैसे परिवार वालों ने युवती की रस्में अदा की.
परिवार वालों ने करीब 5 दिन पूर्व गोरनी पत्रिका के नाम से एक कार्ड छपवाया और रिश्तेदारों में भी वितरीत किया. इतना ही नहीं यह कार्ड सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था. आपको बता दें कि मंदसौर जिले में हाल ही में यह दूसरा मामला है.
इससे पहले भी मंदसौर के ही दलावदा गांव में एक युवती ने ऐसे ही अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह किया था तो परिवार वालों ने 13वीं का कार्यक्रम किया था. जिसकी खबर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story