
x
Delhi दिल्ली: उत्तर-पश्चिम जिले के थाना आदर्श नगर क्षेत्र में बुधवार को पुलिस को एक बड़ी कार्रवाई के दौरान हंगामे की स्थिति का सामना करना पड़ा। लाल बाग बीट के पुलिसकर्मियों को गश्त के दौरान सूचना मिली कि मोहम्मद तारीफ (32), जो पहले हत्या और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहा है, इलाके में नशे के पदार्थ बेचने की योजना बना रहा है।
सूचना मिलते ही बीट स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, टीम ने जब उससे पूछताछ करनी चाही, तो उसने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और अपने परिजनों व रिश्तेदारों को बुलाकर पुलिस टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालात बिगड़ता देख पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, तो उसके परिजनों ने मौके पर विरोध करते हुए पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया।
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशस मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह उसी समय का है जब आरोपी को हिरासत में लिया जा रहा था और उसके परिजन उसे छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126/170 बीएनएसएस (जो पूर्व में धारा 107/151 सीआरपीसी के समकक्ष है) के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों के तहत कि पुलिस ने किसी महिला के साथ मारपीट की, इस मामले में एसीपी जहांगीरपुरी की निगरानी में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Tagsदिल्ली पुलिसआदर्श नगरनशा विक्रेता गिरफ्तारमोहम्मद तारीफहंगामासोशल मीडिया वीडियोकानून-व्यवस्थाधारा 126/170 बीएनएसएसएसीपी जहांगीरपुरीजांच आदेशहिरासतकानून की कार्रवाईDelhi PoliceAdarsh Nagardrug dealer arrestedMohammad Tarifuproarsocial media videolaw and ordersection 126/170 BNSSACP Jahangirpuriinvestigation ordercustodylaw actionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





