भारत
ऑनलाइन गेम खेलने की लत, बच्चे के कारण परिजनों के होश फाख्ता हो गए
jantaserishta.com
18 Sept 2024 8:43 AM IST

x
मुकदमा दर्ज.
नई दिल्ली: अगर आपके बच्चे को ऑनलाइन गेम खेलने का शौक है तो सावधान हो जाइए क्योंकि लखनऊ में निजी स्कूल में सातवीं के छात्र ने ऑनलाइन गेम खेल कर करीब पांच लाख रुपये गवां दिए। छात्र से एक व्यक्ति ने गेमिंग आईडी बनवाने के नाम पर रुपये ट्रांसफर कराए थे। माता-पिता के मोबाइल में लोड बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल कर छात्र ने रुपये ट्रांसफर किए। ट्रांजेक्शन डिटेल से परिवार को पता चला। मां-बाप के होश उड़ गए। छात्र से पूछताछ करने के बाद इन्दिरानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इन्दिरानगर निवासी छात्र के पिता एक सरकारी विभाग में तैनात हैं। छात्र को गेम ऑनलाइन गेम खेलने का शौक है। माता-पिता के मोबाइल के अलावा कम्प्यूटर की मदद से कई बार गेम खेला था। इस दौरान छात्र को प्रकाश महराना का मैसेज मिला। जिसने नई स्टेज पार करने के लिए गेमिंग आईडी बनाने के लिए कहा। पूछने पर बताया कि नई आईडी से बड़े ईनाम जीत सकोगे। प्रकाश के झांसे में फंस कर छात्र परिवार को बिना बताए आरोपी के खाते में रुपये ट्रांसफर करने लगा।
परिवार के मुताबिक 24 अगस्त को पहली बार छात्र ने प्रकाश के खाते में रुपये ट्रांसफर किए थे। छात्र ने परिवार को बताया कि 24 से चार सितंबर के बीच कई बार उसने रुपये भेजे थे। बैंक डिटेल चेक करने पर पता चला कि मां के खाते से दो लाख 30 हजार और पिता के खाते से करीब दो लाख 60 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। इंस्पेक्टर इन्दिरानगर सुनील तिवारी ने बताया कि छात्र की मां ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





