भारत
पारिवारिक विवाद ने लिया खतरनाक रंग, सास की आग में जलकर मौत, दामाद की भी गई जान
jantaserishta.com
5 Feb 2025 3:17 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
खुद आग की लपटों में कैसे घिरा?
कोट्टायम: केरल के पाला में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया. इसमें एक व्यक्ति और उसकी सास की आग में जलकर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. आग बुझाने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना कोट्टयम जिले के पाला के पास एक गांव में हुई. यहां पारिवारिक विवाद में दर्दनाक घटना हो गई, जिसमें एक व्यक्ति और उसकी सास की आग में जलकर मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे 42 वर्षीय मनोज अपनी ससुराल गया था. आरोप है कि मनोज ने अपनी सास 58 वर्षीय निर्मला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह खुद आग की लपटों में कैसे घिरा.
उनकी चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम के साथ-साथ पुलिस को घटना की सूचना दी. जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से जल रहे लोगों को बचाने की कोशिश की. आग बुझ जाने के बाद दोनों को पहले पाला जनरल अस्पताल ले जाया गया, वहां से उन्हें कोट्टायम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया.
इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि दोनों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन बुधवार सुबह दोनों ने दम तोड़ दिया. पुलिस का कहना है कि लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, इसी को लेकर यह यह घटना हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





