भारत

चिराग पासवान की बड़ी मां और चाची के बीच पारिवारिक विवाद

Nilmani Pal
1 April 2025 7:45 AM IST
चिराग पासवान की बड़ी मां और चाची के बीच पारिवारिक विवाद
x

पटना। बिहार से एक बार फिर से पासवान परिवार के बीच तकरार की खबरें सामने आ रही है. इस बार सियासी लड़ाई की जगह संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है. दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने आरोप लगाया है कि देवर पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी पर घर से निकाल दिया. राजकुमारी ने अपने बेटे और चिराग पासवान को सलाह दी है कि संपत्ति विवाद को जल्द सुलझा लें.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के परिवार के बीच खगड़िया के शहर बन्नी गांव स्थित पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने अपने देवर पशुपति कुमार पारस पर उनके हिस्से का कुछ जमीन अपने पास रखने और जमीन का बटवारा नहीं करने का आरोप लगाया है.

वहीं, पशुपति कुमार पारस की पत्नी पर खगड़िया के शहरबंनी गांव स्थित पैतृक आवास के गेट में कुछ समय के लिए तला लगाने का भी आरोप लगाया है. राजकुमारी देवी ने कहा कि देवरानी द्वारा घर में बंद किए जाने के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई. वह मानसिक तनाव में है. राजकुमारी देवी अपने बेटे चिराग पासवान को नसीहत दी कि समय निकालकर पैतृक संपत्ति का बटवारा करा ले. इधर राजकुमारी देवी के बीमार होने की खबर मिलने पर उनके रिश्तेदार उनसे मिलने पहुंचे. राजकुमारी देवी के नाती ने कहा कि उनकी नानी के साथ जो हुआ, वह सही नहीं हुआ, वह वृद्धा है. उनके उम्र का भी ख्याल रखना चाहिए.


Next Story