भारत

परिवार ने खाया जहर, दो की मौत दो की हालत नाजुक

jantaserishta.com
26 Jun 2025 3:18 PM IST
परिवार ने खाया जहर, दो की मौत दो की हालत नाजुक
x
मचा हड़कंप.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला और उसकी 19 साल की बेटी की जहर खाने से मौत हो गई. वहीं उसके पति और छोटी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि परिवार पर बढ़ते कर्ज के कारण कथित तौर पर पूरे परिवार ने एक साथ जहर खा लिया था.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक ने बताया कि नूरपुर थाने के अंतर्गत कंडेरा गांव के निवासी 46 साल के पुखराज, उनकी 41 साल की पत्नी रमेशिया, उनकी 19 साल की बड़ी बेटी अनीता और 17 सल की छोटी बेटी सुनीता ने बुधवार रात जहर खा लिया.
अधिकारी ने कहा कि रमेशिया और अनीता की मौत हो गई, जबकि पुखराज और सुनीता को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है. पुलिस के मुताबिक, पुखराज पर 6 लाख रुपये का कर्ज था और परिवार लगातार लेनदारों के दबाव में था. एसपी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
कर्ज के चलते परिवार की सामूहिक आत्महत्या के कई मामले पहले भी आते रहे हैं. बीते माह हरियाणा के पंचकुला में एक ही परिवार के सात लोगों ने कार के अंदर जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली. मामले में भारी कर्ज को वजह बताया गया था. मृतकों में कारोबारी प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी, माता-पिता, दो बेटियां और एक बेटा शामिल थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story