
x
आईजीआई एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी सूचना, मचा हड़कंप
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को बम होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस उपायुक्त (आईजीआई हवाई अड्डा) उषा रंगनानी ने कहा कि सुबह 5.15 के बीच जब फ्लाइट दिल्ली से कोलकाता जाने वाली थी, तभी किसी ने फोन कर एयरपोर्ट परिसर में बम होने की सूचना दी।
वहीं, डीसीपी ने कहा कि इस सूचना के बाद जांच पड़ताल की गई। जांच में सामने आया कि यह कॉल फर्जी था। हालांकि, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और हर अप्रिय स्थिति से निपटने की रूपरेखा तय कर ली गई थी।
डीसीपी ने कहा, "आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और जांच का सिलसिला तेज कर दिया गया है।" बता दें कि हाल ही में 20 वर्षीय एक शख्स ने आईजीआई एयरपोर्ट परिसर पर बम होने की सूचना दी थी, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं, इस घटना के बाद अब एक बार फिर से फर्जी कॉल कर एयरपोर्ट परिसर पर बम होने की सूचना दी गई। आरोपी की पहचान कुशाग्र अग्रवाल के रूप में हुई है, जो कि दिल्ली के जनकपुरी इलाके का रहने वाला है।
Tagsइंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्टआईजीआई एयरपोर्टबमIndira Gandhi International AirportIGI AirportBomb
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





