भारत

फिल्म निर्माता के साथ 7 करोड़ की धोखाधड़ी का झूठा मामला दर्ज

Shantanu Roy
2 July 2023 6:36 PM GMT
फिल्म निर्माता के साथ 7 करोड़ की धोखाधड़ी का झूठा मामला दर्ज
x
मुंबई। कोलकाता के व्यवसाई को फिल्म निर्माण का झांसा देकर 7 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और बलात्कार का झूठा आरोप लगाने वाली अभिनेत्री को बॉम्बे हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। साल 2021 में अंबोली पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था. सेशन कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी थी। न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई की एकलपीठ के समक्ष शुक्रवार को अभिनेत्री की ओर से वकील चैतन्य पेंडसे और वकील विनायक पाटिल की दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अभिनेत्री की अग्रिम जमानत याचिका में दावा किया गया कि वह कोलकाता फिल्म इंड्रस्टी में फिल्म निर्देशन के रूप में कार्य है। उसने कई बंग्ला फिल्मों एवं टीवी सीरियल में काम किया है। उसकी कोलकाता फिल्म इंडस्ट्री में काफी प्रतिष्ठा है। कोलकाता के ग्लोबल फोर्स मैनेजमेंट सर्विसेज सिक्योरिटी कंपनी के मालिक प्रणवकुमार विश्वास ने उसके खिलाफ 10 दिसंबर 2021 में अंबोली पुलिस स्टेशन में 7 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। जबकि उन्होंने उससे 7 महीने पहले अंबोली पुलिस स्टेशन में प्रणव कुमार और उनके पीए अमीत राय के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। याचिकाकर्ता अभिनेत्री के वकील पेंडसे ने कहा कि याचिकाकर्ता की शिकायत के बाद उस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। व्यवसाई प्रणव कुमार से 4 डीडी के जरिए 7 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से उसका कोई संबंध नहीं है। पीठ ने याचिकाकर्ता को संदेह का लाभ देते हुए अग्रिम जमानत दे दी।
जबकि प्रणव कुमार विश्वास की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने जिन छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की है, उसमें अभिनेत्री का नाम सबसे पहले है। पुलिस ने इस मामले के 38 वर्षीय आरोपी निपेन व्यापारी को गिरफ्तार किया था। वह विरार में फर्जी कंपनी ओशन एज शुरू की थी। उसने धोखाधड़ी को संचालित करने के लिए उसके पास 11 बैंक खाते हैं। आरोप है कि अभिनेत्री समेत 6 आरोपियों ने प्रणव विश्वास को उनकी फिल्म परियोजना के लिए 37 करोड़ रुपए का जुटाने में सहायता की पेशकश कर 7 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने अभिनेत्री का व्यवसाइयों के साथ धोखाधड़ी करने का गिरोह होने का दावा किया। गिरोह के सदस्यों ने प्रणव कुमार विश्वास और उनके सीए से अंधेरी (पश्चिम) के एक होटल में रात्रिभोज पर मुलाकात की और उनसे 14 अप्रैल 2021 को 7 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट एकत्र किया। उसके दो दिन बाद डीडी को भुनाया गया। जांच से पता चला कि 7 करोड़ रुपए 20 अलग-अलग खातों में स्थानांतरित किया गया था। पुलिस का दावा है कि धोखाधडी का पैसा अभिनेत्री को मिला था। उसके बाद ही उसने अंबोली पुलिस स्टेशन में प्रणव कुमार और उनके पीए के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। गिरोह एक आलीशान स्थान पर एक वित्तीय संस्थान जैसा कार्यालय किराए पर लेता है। वे छह महीने तक कार्यालय का संचालन करते हैं और जितना संभव हो उतने लोगों को धोखा देकर भाग जाते हैं। अभिनेत्री बड़े रैकेट का ही हिस्सा है।
Next Story