भारत

'फलाहारी महाराज के दावे झूठे', वृंदावन यात्रा के लिए 5 करोड़ लेने के आरोपों पर बोले कोहली के प्रवक्ता

jantaserishta.com
7 Oct 2026 1:55 PM IST
फलाहारी महाराज के दावे झूठे, वृंदावन यात्रा के लिए 5 करोड़ लेने के आरोपों पर बोले कोहली के प्रवक्ता
x
सफाई पेश की गई है.
नई दिल्ली: 'फलाहारी महाराज' के नाम से मशहूर दिनेश शर्मा द्वारा वृंदावन यात्रा के लिए 5 करोड़ रुपये लेने के आरोपों को लेकर विराट कोहली की तरफ से सफाई पेश की गई है। कोहली के प्रवक्ता का कहना है कि सब सभी दावें पूरी तरह से बेनुनियाद और झूठे हैं।
कोहली के प्रवक्ता ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "हम साफतौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं। विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी से सिर्फ इसलिए मिलने जाते हैं, क्योंकि उनकी महाराज जी में गहरी आस्था और श्रद्धा है। हम इन दावों का पूरी तरह से खंडन करते हैं और मीडिया से अपील करते हैं कि वे ऐसी बातों को रिपोर्ट करने या फैलाने से पहले पूरी सावधानी बरतें, तथ्यों की जांच करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें।"
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फलाहारी महाराज का कहना है कि विराट कोहली जब साल 2023 में पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम में गए थे, तो उन्हें इसके लिए 5 करोड़ रुपये दिए थे। दिनेश शर्मा के मुताबिक, ऐसा प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए किया गया था।
हालांकि, दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए आरोप का कोई सबूत सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्सर ही प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम जाते हैं। विराट नीम करोली बाबा आश्रम का भी दौरा कर चुके हैं। कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के तुरंत बाद भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे।
विराट कोहली हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद पारी खेली थी। विराट ने सिर्फ 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो उनके वनडे करियर का तीसरा सबसे तेज शतक रहा था। इस दौरान कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपने 15 हजार रन भी पूरे किए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story