भारत

राम जन्मभूमि की फर्जी वेबसाइट: लोगों से ठगी, पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया, सभी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र

jantaserishta.com
22 Jun 2021 9:41 AM IST
राम जन्मभूमि की फर्जी वेबसाइट: लोगों से ठगी, पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया, सभी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्र
x
पुलिस अब इस बात की जानकारी हासिल कर रही है कि इस वेबसाइट के जरिए कितनी रकम इकट्ठा की गई है.

यूपी के गौतमबुद्ध नगर की साइबर सेल ने राम जन्मभूमि की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से लाखों रुपए ठगने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से लाखों रुपए ठग रहे थे. जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं पर इनमें से कई सॉफ्टवेयर के बिजनेस से जुड़े हुए हैं.

नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है कि दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहने वाले आशीष, नवीन, सुमित, अमित झा और सूरज ने मिलकर कुछ महीने पहले एक वेबसाइट बनाई थी. इन लोगों ने फर्जी वेबसाइट पर फर्जी खातों की डिटेल डाल कर आम लोगों से मंदिर निर्माण के लिए दान देने की अपील की. इस पर सैकड़ों लोगों ने ऑनलाइन ट्रांज़ेक्शन के माध्यम से वेबसाइट पर दिए गए खाते में लाखों रुपए जमा कर दिए.
नोएडा पुलिस अब इस बात की जानकारी हासिल कर रही है कि इस वेबसाइट के जरिए कितनी रकम इकट्ठा की गई है.
अयोध्या स्थित वास्तविक राम जन्म भूमि ट्रस्ट को लेकर ठगी किये जाने की जानकारी होने पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की. इस पर जांच कर रही टीम ने सोमवार शाम पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो सिम कार्ड, 50 आधार कार्ड और दो थंब इंप्रेशन मशीन बरामद हुई हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ठगी किये जाने में और कौन कौन लिप्त है की भी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों को शक है कि इस गैंग में और भी लोग शामिल हो सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story