
x
100 किलोग्राम पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में एक व्यक्ति को हेल्थकेयर ब्रांड वीएलसीसी के नकली उत्पाद बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, उसके द्वारा चलाई जा रही फैक्ट्री से करीब 100 किलोग्राम पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में रवि कुमार की ओर से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ लोग वीएलसीसी पर्सनल केयर लिमिटेड के नकली उत्पादों को बेच रहे हैं और जमा कर रहे हैं।
शिकायत में कहा गया है, "वीएलसीसी हेल्थकेयर, स्किनकेयर, ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री के व्यवसाय में है। उसके नकली उत्पादों को थोक विक्रेताओं, अपने ग्राहकों को और अन्य व्यापारियों को बेचा जा रहा था।"
दिल्ली पुलिस ने कॉपीराइट और ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शकरपुर में आरोपी के परिसरों पर छापेमारी करने के लिए एक टीम का गठन किया।
अधिकारी ने कहा, "हमने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। जिला खुफिया इकाई इस मामले को देख रही है।"
Tagsशकरपुरनकली वीएलसीसी फैक्ट्रीदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसShakarpurFake VLCC FactoryDelhiDelhi NewsDelhi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





