भारत

फर्जी वीजा बनाने वाले दबोचे गए

jantaserishta.com
27 July 2023 11:00 AM IST
फर्जी वीजा बनाने वाले दबोचे गए
x
नोएडा: नोएडा के थाना फेस 1 पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस टीम, मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर एनसीआर क्षेत्र में फर्जी वीजा बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि उर्फ संतलाल साहनी और मोहित कुमार उर्फ लालू यादव उर्फ गुड्डू को दो पासपोर्ट, दो वीजा, एक एयर टिकट, एक सीपीयू, एक मॉनिटर, एक प्रिंटर, दो मोबाइल, 60,000 रुपये के साथ सेक्टर-3 स्थित एसआरके इंटरनेशनल के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी सेक्टर 3 में एसआरके इंटरनेशनल नाम से ऑफिस चलाते थे। विदेशों में नौकरी के नाम पर फर्जी कागजात तैयार करके लोगों को ठगते थे।
शातिर पटना के मीठापुर में भोले-भाले लोगों से इंटरव्यू लेकर पासपोर्ट को चेन्नई भेजते थे। फिर, उन्हें नोएडा के पते पर बुलाकर फर्जी वीजा और टिकट थमा देते थे। इन्होंने हाल ही में नोएडा सेक्टर 3 में ऑफिस खोला था। इसके पहले दिल्ली के कई स्थानों पर ऑफिस खोलकर लोगों से ठगी कर चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story