भारत

एक फर्जी वीडियो के कारण ये क्या हो गया?

jantaserishta.com
23 Sept 2024 9:19 AM IST
एक फर्जी वीडियो के कारण ये क्या हो गया?
x

सांकेतिक तस्वीर

केस दर्ज.
गोरखपुर: खनन विभाग की कार्रवाई के बाद खनन माफिया ने एक युवक को निशाना बना दिया। खनन माफिया को शक है कि युवक ने ही उसकी मुखबिरी कर पकड़वाया है और इसके बाद चोरी का एक फर्जी वीडियो बनाकर युवक को चोर बताया गया। इससे डरे युवक को हार्ट अटैक आ गया और उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस गोपनीय तरीके से मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व में दर्ज केस में फरार खनन माफिया की तलाश तेज कर दी गई है।
खनन माफिया व बड़हलगंज निवासी युवक पर गीडा थाने में अवैध खनन का केस दर्ज किया गया। खनन विभाग ने उसकी गाड़ी पर कार्रवाई भी की थी। लेकिन, इसी बीच अब एक नया मामला सामने आ गया है। पता चला है कि बड़गहन के रहने वाले एक युवक पर खनन माफिया को संदेह हो गया कि वह सटीक सूचना देकर गाड़ी पकड़वा दे रहा है। इसके बाद खजनी इलाके के एक कमरे में उसे जबरन बुलाया गया। वहीं पर सामान बिखेरा गया और नोट भी बिखेर दिया गया। पहले से वीडियो एक युवक बना रहा था और बड़गहन के युवक के अंदर जाते ही उसका वीडियो बनाकर उसे चोर बता दिया गया। फिर खनन माफिया ने उसे बताया कि अगर तुमने पुलिस में शिकायत की तो फिर चोर बताकर केस दर्ज करा देगा।
इसके बाद युवक डर गया और उसे हार्टअटैक आ गया। पहले तो सामान्य दर्द समझकर अस्पताल गया लेकिन वहां पर फिर उसे दूसरा अटैक भी आ गया और आनन-फानन में उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। इधर, इस तरह की घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने युवक से संपर्क किया तो उसने सच्चाई तो बता दी, लेकिन डरे होने की वजह से अभी तहरीर नहीं दी है। लेकिन, गीडा पुलिस अपने स्तर से इस मामले की जांच कर रही है।
अब भी पिपराइच का खनन माफिया फरार हाल में ही पिपराइच इलाके में खनन टीम पर हमला करने का मामला सामने आया था। उसमें पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपितों को जेल भी भेजा लेकिन एक आरोपित अब भी फरार है। केस में उसका नाम भी दर्ज है, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
26 जून की रात में खनन की जांच करने निकले खनिज मोहर्रिर पर हमला करने का मामला भी सामने आया था। इसमें यही खनन माफिया आरोपी बनाया गया था। तब पुलिस ने आरोपित को जेल भी भेजा लेकिन कुछ दिन बाद जमानत पर बाहर आया और फिर से काम करने लगा। इतना ही नहीं उसने खनन विभाग के अफसर को भी समझा लिया था और वह एसएसपी के पास केस वापस लेने की सिफारिश तक लेकर पहुंच गए थे। लेकिन, उन्होंने डीएम से शिकायत की बात कही तो वह लौट गए थे। अब एक बार फिर वह सक्रिय हो गया है। उस पर पांच से अधिक केस दर्ज हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story