भारत

अभिनेत्री रवीना टंडन के नाम पर बना फेक ट्विटर अकाउंट, FIR दर्ज

Deepa Sahu
31 Oct 2020 10:40 PM IST
अभिनेत्री रवीना टंडन के नाम पर बना फेक ट्विटर अकाउंट, FIR दर्ज
x

अभिनेत्री रवीना टंडन के नाम पर बना फेक ट्विटर अकाउंट, FIR दर्ज 

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने फर्जी ट्विटर अकाउंट के मामले में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने फर्जी ट्विटर अकाउंट के मामले में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। रवीना ने शख्स पर उनके नाम का उपयोग कर फर्जी ट्विटर अकाउंट खोलने का आरोप लगाया है।

अभिनेत्री का आरोप है कि उनके नाम पर खोले गए फर्जी ट्विटर अकाउंट से मुंबई पुलिस को और पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह को बदनाम करने वाले ट्वीट किए जा रहे हैं। इसके अलावा उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ भी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने ट्विटर पोस्ट के माध्यम से मराठी भाषा और मराठी भाषियों को भी बदनाम किया है। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Next Story