सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फर्जी तबादला आदेश, अधिकारी से हो गई पूछताछ, पढ़े ये खबर

चूरू. सोशल मीडिया पर चूरू जलदाय विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता की पत्नी के पीहर जाने पर पीड़ा समझते हुए सहायक अभियंता की पोस्टिंग ससुराल में करने का एक आदेश सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सहायक अभियंता उपखंड ललानिया की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र सिंह की हाल ही में शादी हुई है. श्रावण माह के लग जाने से पत्नी अपने पीहर (ढिगारला) चली गई हैं. इस कारण राजेंद्र सिंह की पीड़ा को संज्ञान में लेते हुए आदेशित किया जाता है कि वे आगामी आदेश तक (श्रावण मास तक) ड्यूटी रामसरा टिब्बा कलस्टर में देंगे. इस दौरान उनका मुख्यालय पत्नी के पीहर ढिगारला में रहेगा. लेकिन इस दौरान किए गए कार्यों की रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को भेजेंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





