भारत

फर्जी एसडीएम अरेस्ट, महिला को लगाया 35 लाख का चूना, जाने क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
22 Jun 2021 8:42 AM IST
फर्जी एसडीएम अरेस्ट, महिला को लगाया 35 लाख का चूना, जाने क्या है पूरा मामला
x
विश्वास में ले झांसा देकर 35 लाख रुपये नगद व जेवरात की धोखाधडी की रिपोर्ट दी थी.

राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ में पुलिस ने फर्जी एसडीएम बन एक महिला से 35 लाख नकद और जेवरात की ठगी करने वाले एक आरोपी को सीकर के लक्ष्मणगढ़ कस्बे से गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपी विशाल कुमार जांगिड पुत्र विजय कुमार (36) गांव खुडी तन माण्डेला थाना सदरफतेहपुर जिला सीकर का रहने वाला है. मामले पर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 26 जनवरी को महिला परिवादी ने विशाल जांगिड के खिलाफ फर्जी एसडीएम बन कर विश्वास में ले झांसा देकर 35 लाख रुपये नगद व जेवरात की धोखाधडी की रिपोर्ट दी थी.
रिपोर्ट में विशाल के भाई और ड्राइवर रघुवीर को साथ देने का आरोपी बताया. गठित टीम ने मुल्जिमों की तलाश में हर संभावित स्थानों पर दबिश दे सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे से फर्जी आरएएस अधिकारी विनोद जांगिड़ को गिरफ़्तार किया है.
पुलिस के अनुसार पिछले साल फर्जी SDM की गाड़ी से महिला का एक्सीडेंट हो गया था. गाड़ी पर SDM का बोर्ड लगा हुआ था. उसके बाद यह महिला के संपर्क में आया और उसके एक जमीन का मामला उसके हाथ में कराने के लिए उसे पैसे और जेवरात लिए. वह गाड़ी में ड्राइवर के साथ आता था और उसका भाई उसका पीए बनकर आता था.
आरोपी विनोद जांगिड़ के विरुद्ध इस प्रकरण के अलावा जिला झुंझुनूं और सीकर के कई थानों में चोरी तथा धोखाधड़ी के पांच प्रकरण पूर्व में पंजीबद्ध हैं. अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी में ले जाकर रुपये बरामदगी के प्रयास जारी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story