नामी कंपनी की आड़ में बेच रहे थे नकली नमक, छापेमारी में खुलासा

DEMO PIC
बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) की मार्केट में नामी कंपनी टाटा के नाम पर नकली नमक (Tata Sault) बेचने का मामला सामने आया है. कंपनी के लोगों की शिकायत पर ये भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने 3 दुकानों में बोरों में भरे असली जैसे दिख रहे नकली नमक को बरामद किया है. मामले में सिकंदराबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए पूरा माला सील कर दिया है.
जानकारी के अनुसार कंपनी को बुलंदशहर की मार्केट में टाटा के नाम पर नकली नमक बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं. मामले में कंपनी के दिल्ली स्थित हेड ऑफिस से आई टीम ने पुलिस से इसकी शिकायत की. उन्होंने बताया कि सिकन्दराबाद मार्केट में उनकी कंपनी के असली नमक की शक्ल में नकली नमक बेचा जा रहा है. मामले में पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के साथ सिकन्दराबाद में 3 दुकानों में छापा मारा. यहां तीन बोरे असली जैसा दिखने वाला टाटा का नकली नमक बरामद किया गया. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरा माल सील कर दिया गया है.
जांच में पता चला कि गोरखधंधा करने वालों ने हूबहू एक किलो नमक की पैकिंग कंपनी के नाम से की थी. लेकिन जब पैकेट पर गौर किया गया तो यहां मैन्यूफेक्चरिंग डेट, बैच नंबर नहीं मिले.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





