भारत

बाप रे! नकली RPF दारोगा गिरफ्तार, पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया? जानिए

jantaserishta.com
16 March 2026 10:37 AM IST
बाप रे! नकली RPF दारोगा गिरफ्तार, पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया? जानिए
x
पढ़ें पूरी खबर.
प्रयागराज: प्रयागराज में एक फर्जी आरपीएफ दारोगा को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी जीआरपी थाना पुलिस ने की है. आरोपी कई दिनों से ट्रेन मे मुफ्त यात्रा कर रहा था. पूछताछ में उसने बताया कि घर वाले उसे नौकरी के लिए परेशान कर रहे थे. ऐसे में वह फर्जी आरपीएफ दारोगा बन गया. क्योंकि इससे ट्रेन में उसकी फ्री में यात्रा हो जाती थी.
फर्जी आरपीएफ दारोगा की पहचान 22 वर्षीय दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई है. जिसकी गिरफ्तारी प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से हुई है. वहीं जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उस पर घर वाले नौकरी का दबाव बना रहे थे और नौकरी न मिलने के चलते ट्रेन में मुफ्त आने-जाने के लिए और घर वालों को संतुष्ट करने के लिए उसने यह तरीका अपनाया.
दिव्यांशु कुमार गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र के रेंगा गांव का रहने वाला है. अभियुक्त के पास से पहनी गई वर्दी, उस पर लगे स्टार, बैच, मोनोग्राम, बेल्ट, नीली डोरी और लाल रंग के जूते, खाकी-मोजा बरामद किया गया है. अभियुक्त की तलाशी में 650 रुपए नकद, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जीआरपी द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
यह गिरफ्तारी आरपीएफ इंस्पेक्टर अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार और आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई है. आरोपी लगभग तीन महीने से वर्दी पहनकर ट्रेन में बिना टिकट मुफ्त यात्रा कर रहा था, लेकिन शक होने पर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपने सभी राज खोल दिए. अभियुक्त के खिलाफ थाना जीआरपी प्रयागराज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story