भारत

बीमा के पैसों के लिए ऑडी कार के चोरी की फर्जी रिपोर्ट कराई दर्ज, 3 गिरफ्तार, ऐसे पकड़ाए

jantaserishta.com
19 Feb 2023 9:22 AM IST
बीमा के पैसों के लिए ऑडी कार के चोरी की फर्जी रिपोर्ट कराई दर्ज, 3 गिरफ्तार, ऐसे पकड़ाए
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से ऑडी कार बरामद की है। हैरत की बात है कि यह ऑडी कार इनमें से एक शख्स की ही है। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से शख्स ने अपने ऑडी कार के बीमा पॉलिसी की रकम को हड़पने के लिए पुलिस को झूठी सूचना दी थी कि उसकी ऑडी कार चोरी हो गई। लग्जरी कार की चोरी की खबर मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और कार का पता लगाने में जुट गई जल्द ही अल्ट्रॉनिक सर्विलांस के तहत पुलिस ने पता लगा लिया और ऑडी कार के साथ 2 लोगो को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद कहानी खुली तो ऑडी का मालिक भी गिरफ्तार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एस सी 286 शास्त्री नगर, थाना कविनगर के रहने वाले बंटू सिंह ने डायल 112 पर पुलिस को अपनी 2015 मॉडल की ऑडी कार चोरी होने की सूचना दी थी। जिसके बाद थाना कविनगर पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। शुरूआती जांच में ही पुलिस को मामला संदिग्ध लगा पुलिस ने इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस और मुखबिरों को एक्टिव किया। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि बंटू सिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसीलिए वह अपने ऑडी कार के बीमा रकम को हड़पना चाहता है। इसीलिए उसने पुलिस को ऑडी कार के चोरी होने की झूठी सूचना लिखवाई है।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बंटू सिंह और उसके दो दोस्त अनिल और राजू उर्फ गुरमीत को ऑडी कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में बंटू सिंह ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसीलिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऑडी कार चोरी होने की योजना बनाई और उसके बीमा की रकम को हड़पना चाहता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story