भारत
नकली पुलिसवालों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी को बनाया निशाना, किया बड़ा कांड
jantaserishta.com
23 Jun 2025 9:37 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है. जहां नकली पुलिसवालों ने एक रिटायर्ड पुलिसवाले से लूट को अंजाम दिया है. फिलहाल शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. हालांकि, अभी तक नकली पुलिस वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
दरअसल, रविवार को नागपुर में पुलिस अधिकारी बनकर आए दो लोगों ने 75 वर्षीय एक पूर्व पुलिसकर्मी से करीब 1.5 लाख रुपये के सोने के आभूषण चुरा लिए. एक अधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत्त सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दशरथ धोंडाबाजी बरघाट को मानेवाड़ा रोड पर वेणु कॉर्नर होटल के पास सुबह करीब 8.30 बजे निशाना बनाया गया.
खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो लोग बरघाट पहुंचे और इलाके में बढ़ती चोरियों के बारे में कहानी गढ़ी. आरोपियों ने कहा कि इलाके में बहुत चोरी हो रही है. आप आभूषण कैसे पहनकर घूम रहे हैं. इसे तुरंत उतारकर रख लीजिए. हालांकि, रिटायर्ड पुलिसवाले ने जैसे सोने की चेन और अंगूठी उतारी, वैसे ही चोर सभी आभूषण लेकर फरार हो गए.
फिलहाल अजनी पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और ठगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक ठगों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. रिटायर्ड पुलिसवाले ने बताया कि वे आरोपियों के झांसे में आ गए और शिकार हो गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





