गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने प्रेमी बना नकली पुलिसकर्मी, पहुंचा सलाखों के पीछे

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक नकली दरोगा (Fake Inspector) को गिरफ्तार किया है. यही नहीं, उसके पास से उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) की दो वर्दी , दो आईकार्ड और एक नकली एयर पिस्टल भी बरामद हुई है. जबकि द्वारका पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए नकली दरोगा बना था. पुलिस के मुताबिक, नकली दरोगा बना अजय पुलिस की वर्दी में लोगों को डरा धमका भी रहा था. वहीं, एक होटल मालिक की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तब जाकर पूरा मामला खुला.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





