भारत

फर्जी पुल‍िस वाला धराया, शादी की फ‍िराक में था, युवती ने ऐसे पहुंचाया जेल

jantaserishta.com
17 Oct 2021 2:53 PM IST
फर्जी पुल‍िस वाला धराया, शादी की फ‍िराक में था, युवती ने ऐसे पहुंचाया जेल
x
सगाई की और फिर 8 लाख रुपये और एक्टीवा गाड़ी ले ली.

इंदौर: खुद को नकली सब इंस्पेक्टर और सेंट्रल गवर्नमेंट का अंडरकवर पुलिस अधिकारी बताकर एक बदमाश ने युवती को शादी का झांसा देकर सगाई की और फिर 8 लाख रुपये और एक्टीवा गाड़ी ले ली.

जब युवती को शंका हुई तो उसने जांच पड़ताल की और बदमाश नकली अधिकारी निकला. तब युवती खुद आरोपी को पकड़कर थाने लेकर पहुंची और इसकी शिकायत विजयनगर पुलिस के सामने दर्ज करवाई है. आरोपी के पास से कई नकली कार्ड पुलिस को मिले हैं.
इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में खुद को पुलिस का अधिकारी बताकर एक युवती से शादी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है. विजयनगर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर आरोपी राजवीर सोलंकी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि राजवीर अपने आप को पुलिस का अंडरकवर पुलिस अधिकारी बताकर उससे मिला था, फिर दोस्ती धीरे-धीरे शादी की बात तक पहुंच गई. कुछ ही समय में बदमाश ने युवती से लाखों रुपये और एक एक्टीवा गाड़ी ले चुका था लेकिन युवती को शंका होने पर उसने जांच पड़ताल की तो बदमाश कोई पुलिस अधिकारी नहीं, सिमरोल में रहने वाला एक युवक निकला.
एसपी पूर्व आशुतोष बागरी ने बताया क‍ि सिपाही से सब इंस्पेक्टर तक का सफर आरोपी राजवीर ने महज कुछ महीने में ही तय कर लिया था जिससे युवती को शंका हुई थी. फिलहाल आरोपी द्वारा एक और युवती से 40 लाख रुपये ठगने की बात सामने आई है जिसमें पुलिस पूछताछ में जुटी है. उम्मीद है जल्द कई और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story