
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है.
बिजनौर: यूपी के बिजनौर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठने और अवैध वसूली के साथ-साथ पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम ऐंठने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी इतना शातिर था कि लोगों को शक न हो, इसके लिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी देता था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन के अनुसार हल्दौर के गांव शेरपुर कल्याण निवासी सेंटी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से अवैध वसूली करता था. इतना ही नहीं, पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर भी लोगों से पैसे ऐंठ रहा था. उन्होंने बताया कि आरोपी ने लोगों को फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिए थे.
पुलिस को आरोपी सेंटी कुमार के वर्दी पहनकर गांव में आने की सूचना मिली थी. इसके आधार पर पुलिस ने छापा मारकर नकली दरोगा को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी विपिन कुमार नाम के व्यक्ति को नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर पैसे लेने के लिए गांव में आया था.
आरोपी सेंटी कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह लोगों को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर पैसे लेता था और फर्जी जॉइनिंग लेटर भी देता था. उसने बिजनौर में एक दुकान से वर्दी खरीदी थी. वर्दी के साथ-साथ उस पर लगने वाले स्टार भी दुकान से ही खरीदे थे. आरोपी ने बताया कि वह वर्दी पहनकर लोगों को यही बताता था कि वह पुलिस विभाग में भर्ती हो गया है और दरोगा बन गया है. अक्सर गांव में वर्दी पहनकर ही आता था.
पुलिस ने आरोपी सेंटी कुमार के खिलाफ विपिन कुमार की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इससे पहले वह कितने लोगों से पैसे ले चुका है और कितने फर्जी जॉइनिंग पत्र अब तक दे चुका है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक व्यक्ति से पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 3 लाख 70 हजार रुपये लिए थे. उस दौरान भी आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था. और इसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





