भारत

नकली नोट छापने वाले गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक के नकली नोट बरामद

jantaserishta.com
25 March 2022 8:22 PM IST
नकली नोट छापने वाले गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक के नकली नोट बरामद
x
पढ़े पूरी खबर

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले की पुलिस ने नकली नोट छापने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से दस लाख पांच हजार के नकली नोट समेत एक प्रिंटर बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपियों को अमायन इलाके के मडैयन नाका तिराहे से गिरफ्तार किया है. भिंड पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग नकली नोट खपाने के उद्देश्य से अमायन इलाके के मडैयन नाका तिराहे के पास खड़े हैं. इस सूचना पर भिंड पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर जब गिर्राज ढाबे के पीछे संदेहियों को देखा तो कुछ लोग नोट गिन रहे थे. पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया और उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से दो दो हजार के नकली नोट बरामद किए.
पुलिस ने आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे प्रिंटर के सहारे नकली नोट छापने का काम कर रहे थे. ये आरोपी 30 हजार रुपये के बदले पांच लाख के नकली नोट बेचते थे. नोट खपाने के लिए उनके सहयोगी गुजरात भी जाते थे. नोट खपाने से पहले नोट को पुराने जैसा कर दिया जाता था, उस पर पेंसिल से कुछ लिखकर ऐसा बना दिया जाता था, जैसे यह नोट पहले भी कई बार चल चुका है.
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से कुल दस लाख पांच हजार के नकली नोट बरामद किए हैं. नकली नोट बनाने का काम भारोली इलाके के सड़ा गांव में किया जा रहा था. पुलिस का कहना है कि ये आरोपी पहले भी नकली नोट बनाने के आरोप में पकड़े जा चुके हैं. एसपी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस अब इनसे पूछताछ करके यह जानने का प्रयास कर रही है कि इन्होंने कितने नकली नोट खपाए हैं और इनके साथ और कौन-कौन नकली नोट के कारोबार में शामिल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story