भारत

फर्जी NCB अधिकारी ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगे 20 लाख रुपए, पांच आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Oct 2025 11:06 AM IST
फर्जी NCB अधिकारी ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगे 20 लाख रुपए, पांच आरोपी गिरफ्तार
x
सांकेतिक तस्वीर
बड़े रैकेट का पर्दाफाश.
नई दिल्ली: दिल्ली के मध्य जिला साइबर पुलिस ने डिजिटल गिरफ्तारी घोटाले के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली और उत्तर प्रदेश से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से 20 लाख रुपए से ज्यादा रकम ठग ली। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल, 40 चेकबुक, 33 सिम कार्ड, 19 डेबिट कार्ड, 14 पैन कार्ड, 7 डिजिटल हस्ताक्षर, एक लग्जरी कार और अन्य सामान बरामद किया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि साइबर ठगों ने खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और पुलिस अधिकारी बताकर उसे डराया। ठगों ने दावा किया कि उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में हुआ है और उसे डिजिटल गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है।
एक स्काइप कॉल पर फर्जी एनसीबी पहचान पत्र दिखाकर उसे डराया गया। दबाव में आकर उसने अपने बैंक खाते से 89,286 रुपए और बाद में 19.92 लाख रुपए (पर्सनल लोन) फर्जी खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस आधार पर मध्य जिला साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी सुलेखा जगरवार और इंस्पेक्टर संदीप पंवार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली, हापुड़ और ग्रेटर नोएडा में छापेमारी की।
पहले आरोपी लोकेश गुप्ता को मुकुंदपुर, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि उसने दो फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खोले। उसकी निशानदेही पर मनोज चौधरी, मोहित जैन, केशव कुमार और सैफ अली को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में पता चला कि यह एक अखिल भारतीय साइबर ठगी नेटवर्क का हिस्सा था। ठग फर्जी फर्म बनाकर बैंक खाते खोलते थे और ठगी की रकम को कई खातों में बांटकर सफेद करते थे। राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर इस नेटवर्क से जुड़ी 473 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें दिल्ली के 24 मामले शामिल हैं। पुलिस ने लोगों से अनजान कॉल्स और लिंक पर भरोसा न करने की अपील की है। फिलहाल जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story