
दिल्ली। अब नकली सरसों भी बाजार में आने लगी है। कई शहरों में भी नकली सरसों तैयार की जा रही है। इसका खुलासा वायरल वीडियो से हुआ है, सरसों के नकली निकलने पर मार्केट में हड़कंप मच गया है।
मिलावटखोरों ने मिट्टी और सीमेंट के दानों पर पॉलिश करते हुए हूबहू नकली सरसों तैयार कर दी है। इसे सामान्य तौर पर पहचान पाना बहुत मुश्किल होता है। मिलावटखोर पहले किसी मशीन की मदद से मिट्टी या सीमेंट के सरसों जैसे दाने तैयार करते हैं। फिर उन पर पॉलिश की जाती है। ये देखने में बिल्कुल असली सरसों जैसी नजर आती है और इसे पहचानना आसान नहीं होता है।
बता दें कि पहले राजस्थान के श्रीगंगानगर में भी ऐसा एक मामला पकड़ में आया था। जांच के दौरान जब नकली सरसों को पानी में डाला गया तो वह आसानी से पानी में घुल गई थी। विशेषज्ञों ने बताया कि ये सरसों भले ही नकली हो, लेकिन इसमें तेल की मात्रा 42-43% होती है। लैब में जांच कराने पर भी ये पकड़ में नहीं आती है। इसमें कैमिकल मिलाते हुए तेल की मात्रा बढ़ाई जाती है। इसके अलावा कई बार सत्यानाशी के बीज भी डाल देते हैं। ये बिलकुल सरसों की तरह दिखते हैं। इन बीजों से तेल भी निकलता है।
कई बार पूरी तरह से नकली सरसों नहीं भेजी जा रही है। असली में ही कुछ मात्रा नकली सरसों की मिला दी जाती है, जिससे आसानी से पकड़ में नहीं आती।





