भारत

फर्जी विधायक दबोचे गए, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
30 Jun 2022 6:31 PM IST
फर्जी विधायक दबोचे गए, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने अवैध वसूली करने के आरोप में दो फर्जी विधायकों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से एक स्कार्पियो गाड़ी बरामद की गई, जिसमें भाजपा का झंडा लगा है और गाड़ी पर विधायक लिखा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे और अवैध वसूली से अर्जित की गई रकम बरामद की है. पुलिस ने उनके खिलाफ 5-5 मुकदमे दर्ज किए हैं.

हमीरपुर सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार उन्हें रात में सूचना मिली थी कि दो युवक अपने आपको विधायक बताकर ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे हैं. पुलिस ने दबिश दी तो दोनों आरोपियों ने अपनी स्कार्पियो से भागने की कोशिश की. इस दौरान एक सिपाही पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की गई. पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जब उनकी तलाशी ली गई तो दोनों के पास से तमंचा और कारतूस सहित 71,490 रुपए मिले.
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दोनों कानपुर के किदवई नगर के रहने वाले हैं. हमीरपुर एसपी शुभम पटेल ने बताया कि आरोपी अनिरुद्ध सिंह और निर्भय सिंह काफी समय से स्कॉर्पियो गाड़ी में हूटर लगाते हुए विधायक लिखकर अवैध वसूली कर रहे थे. उनके दो ट्रक हमीरपुर से मौरम लेकर निकलते हैं. इसी की आड़ में ये दोनों अन्य ट्रकों से खुद को विधायक बताकर अवैध वसूली करते थे. दोनों आरोपियों के ट्रक बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस ने दोनों फर्जी विधायकों के खिलाफ 5-5 मुकदमे दर्ज किए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story