भारत
फ़र्ज़ी विधायक संजय ओझा गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
Shantanu Roy
12 March 2023 1:34 PM GMT

x
यूपी से बड़ी खबर
बुलंदशहर। बुलंदशहर पुलिस ने आज एक बड़ी कमायाबी हासिल की जब एक फर्जी विधायक संजय ओझा को गिरफ्तार कर लिया। संजय ओझा अफसरों को कॉल करके खुद को विधायक बताता था। प्रदेश में सैकड़ों युवकों को ठगी का शिकार बना चुका संजय ओझा अफसरों को कॉल करके खुद को बिल्सी का MLA बताता था। आज बुलंदशहर के तेज तर्रार कप्तान श्लोक कुमार ने फर्जी विधायक की पोल खोलते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ़्तारी जहंगीराबाद पुलिस ने डिंबाई से की है। फर्जी विधायक संजय ओझा बेधकड़ होकर यूपी पुलिस के पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव, होम सेक्रेटरी, एसएसपी से सिफारिश करता था। एसएसपी श्लोक कुमार ने स्पेशल कवरेज न्यूज को बताया कि अभी जल्द में ही हमने एक फर्जी कमांडेंट पकड़ा था जो एक बर्खास्त सिपाही था।
लोगों से भर्ती के नाम पर पैसे वसूलता था। इस फर्जी विधायक ने उस फर्जी कमांडेंट से 15 लाख रुपये उसकी मदद करने के नाम पर ले लिए। फिर हमने सर्विलांस के जरिए जानकारी ली तो यह मामला खुला। एसएसपी ने बताया फिलहाल संजया ओझा के फोन से कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ मिली है। ये विधायक बनकर प्रदेश के उच्चाधिकारियों को भी फोन करता रहता था। खुद को विधायक बताकर अधिकारियों पर रौब झाड़ने का प्रयास करता था। अभी इसकी सभी जांच की जाएगी। तब तक विधिक कार्यवाही करते हुए उक्त संजय ओझा को जेल भेजा जा रहा है। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि जिले में किसी भी तरह कानून व्यवस्था का राज कायम करना मेरी प्राथमिकता है। प्रत्येक पीड़ित और सोशत को न्याय दिलाना मेरा हर संभव प्रयास है। जिले में किसी भी तरह के अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story