
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के सोलन से एक फर्जी विधायक की गाड़ी और फर्जी पीएसओ के साथ पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. गाड़ी से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गये हैं.
मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने हरियाणा नंबर की एक नीले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका, तो इस गाड़ी में हूटर और फ्लैश लाइट लगी हुई थी. जांच में पता चला कि न केवल वर्दी फर्जी थी बल्कि पीएसओ भी नकली निकला, साथ ही पिस्टल का लाइसेंस भी केवल हरियाणा राज्य के लिए मान्य पाया गया.
जब पुलिस ने गाड़ी के नंबर की जांच की तो वह हरियाणा नंबर असल में एक टोयोटा क्रिस्टा गाड़ी का निकला. गाड़ी का नंबर एचआर 06 एडी 0001 है.
मीडिया से बातचीत करते हुए सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार ने कहा, ‘पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. तीनों से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में गाड़ी का नंबर फर्जी निकला है वहीं अपने को पीएमओ बताने वाला वर्दीधारी भी कोई आईडी नहीं दिखा पाया है’.
इस प्रकार पुलिस की सतर्कता की वजह से एक बड़ी धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ है, जिससे आगे की जांच में इस फर्जी विधायक के मकसद और पीछे के लोगों का पता लगाया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





