भारत

फर्जी मैसेज भेजा गया, फिर 1.68 लाख की ठगी हुई, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
5 Sept 2022 10:45 AM IST
फर्जी मैसेज भेजा गया, फिर 1.68 लाख की ठगी हुई, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. ताजा मामला नागपुर का है, जहां जालसाजों ने एक व्यक्ति से 1.68 लाख रुपये की ठगी कर ली. जानकारी के मुताबिक शातिरों ने एक सरकारी कोयला कंपनी के एक कर्मचारी को इलेक्ट्रिसिटी बिल का फर्जी मैसेज भेजा. इसमें यह मेंशन था कि पीड़ित के नाम पर बिजली का बिल बकाया है.

एजेंसी के मुताबिक पीड़ित ने ठगी के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की. वहीं, पुलिस ने बताया कि राजेश कुमार अवधिया (46) एक सरकारी कोयला कंपनी में काम करते हैं. उन्हें 29 अगस्त को एक मैसेज मिला था. इसमें कहा गया था कि उनके नाम से बिजली का बिल बकाया है. मैसेज में बिल नहीं भरने पर बिजली आपूर्ति बंद करने की बात कही गई थी.
पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने मैसेज में मेंशन किए गए एक एप्लीकेशन को डाउनलोड किया. खापरखेड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि लिंक पर क्लिक करने के तुरंत बाद राजेश कुमार के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो गया. राजेश के बैंक अकाउंट से 1.68 लाख रुपये निकाल लिए गए.
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद IPC और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत धोखाधड़ी और अन्य अपराधों में FIR दर्ज कर ली है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है.
पहले भी हुए हैं ऑनलाइन ठगी के केस
हालांकि महाराष्ट्र में ठगी का यह पहला मामला नहीं है. हाल ही में पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड में एक शातिर ठग ने कई थानों के पुलिसकर्मियों को ठग लिया था. दरअसल, ठग ने पुलिसकर्मियों को फोन कर खुद को पुलिस कंट्रोल रूम का अधिकारी बताकर उन्हें अच्छी जगह पोस्टिंग दिलाने का झांसा दिया था. इसके बदले खाते में पैसे ट्रांसफर करने को कहा था. पुलिसकर्मियों ने यकीन करके पैसे भेज दिए. जब उनका ट्रांसफर नहीं हुआ तो मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने इस ठग को गिरफ्तार कर लिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story