भारत

सेना में भर्ती का फर्जी संदेश सोशल मीडिया पर फैला, भारी संख्या में बेरोजगार युवक पहुंचे, उसके बाद...

jantaserishta.com
17 Dec 2021 2:37 PM IST
सेना में भर्ती का फर्जी संदेश सोशल मीडिया पर फैला, भारी संख्या में बेरोजगार युवक पहुंचे, उसके बाद...
x

नासिक: सोशल मीडिया पर सेना में भर्ती की अफवाह उड़ने से बड़ी संख्या में युवक नासिक पहुंचे. देखते ही देखते नासिक रेलवे स्टेशन पर भीड़ जमा हो गई. फर्जी मैसेज में लिखा गया था कि 16 से 18 दिसंबर को नासिक में टीए बटालियन में भर्ती की जाएगी. इस संदेश को शहर के एक चौक पर भी लगाया गया था. जिसे देखकर बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा नासिक के देवलाली पहुंच गए. वहां पहुंचकर इन्हें पता चला कि सेना में भर्ती की बात सिर्फ अफवाह थी. किसी ने गलत संदेश फैलाया है. सेना की तरफ फिलाहल कोई भर्ती नहीं हो रही है. बताया जा रहा है कि युवक काफी दूर-दूर से आए थे.

इस मामले में नासिक रोड पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर का कहना है कि ''बाहर से आ रहे लोगों से पता चला कि 16-18 दिसंबर के बीच सेना की टीए बटालियन में भर्ती है. सोशल मीडिया पर किसी ने अफवाह फैलाई है. नासिक पहुंचे युवाओं जब यह पता चला कि सेना में भर्ती की बात पूरी तरह से गलत है उन्हें काफी निराशा हुई.
पुलिस इस फर्जी संदेश फैलाने वालों की तलाश में जुटी है. यह संदेश मराठी में लिखा हुआ था. पुलिस ने युवाओं से अपील की. भ्रामक और फर्जी संदेशों पर विश्वास न करें. सेना के देवलाली कैंप क्षेत्र में किसी भी विभाग में भर्ती प्रक्रिया नहीं होने की जानकारी पुलीस ने ही युवाओं को बताई.
सभी युवाओं को सही जानकारी देकर पुलिस ने अपने-अपने घर भेज दिया है. युवाओं का कहना है कि यहां पहुंचने के बाद उन्हें काफी निराशा हुई. उन्हें लगता था कि सेना में भर्ती होने के बाद उनकी बेरोजगारी दूर हो जाएगी. लेकिन गलत संदेश ने युवाओं के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story