भारत

पांच करोड़ की नकली दवाएं जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
8 July 2023 6:23 PM GMT
पांच करोड़ की नकली दवाएं जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नकली दवाओं का बड़ा खेल एक बार फिर सामने आया है। शनिवार को पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी में नकली दवा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। यहां पर पैकिंग मशीन, रैपर और कच्चा माल बरामद किया है। टीम ने दहतोरा गांव और कैंट स्टेशन पर भी कफ सिरप और दवाएं बरामद की हैं। पुलिस अभी कार्रवाई कर रही है।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पार्सल रूम पर नारकोटिक्स टीम ने मारा छापा। यहां से भारी मात्रा में बिहार के रास्ते बांग्लादेश जाने वाला नकली सिरप की खेप पकड़ी गई। इस दौरान चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इसके बाद टीम ने दहतोरा गांव में चल रही फैक्टरी पर छापा मारा। बताया गया है कि आगरा से बड़े पैमाने पर देशभर में नशीली दवाओं की सप्लाई का धंधा चलता है। इसी के चलते रेलवे के पार्सल से सप्लाई की आंशका पर नारकोटिक्स टीम ने छापेमार कार्रवाई की। जिसमें टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पूर्व में आगरा में यूपी के पहले दवा माफिया बंधु घोषित हो चुके हैं।
Tagsपांच करोड़ नकली दवानकली दवा की तस्करीनकली दवाएं जब्त4 तस्कर गिरफ्तार5 करोड़ की नकली दवा5 crore counterfeit medicinesmuggling of counterfeit medicineseized counterfeit drugs4 smugglers arrestedcounterfeit drug worth 5 croresउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story