
x
दो शातिर ठगों को गिरफ्तार
Noida नोएडा: पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में ठगी में उपयोग होने वाला सामान बरामद किया गया है, जिसमें 50,000 नकद, 20 मोबाइल फोन, 128 एटीएम कार्ड, 77 सिमकार्ड, पासबुक, चेकबुक, क्यूआर कोड और एक मोटर साइकिल शामिल है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैयाज आलम और आकाश कुमार के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के सारण जिले के ग्राम सलीमापुर के रहने वाले हैं और फिलहाल नोएडा के बहलोलपुर क्षेत्र में रह रहे थे।
पुलिस ने इन्हें एफएनजी रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में इनसे चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से देशभर के लोगों का आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी जुटाते थे। इसके बाद खुद को बेंगलुरु स्थित किसी प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों को लोन दिलाने का झांसा देते थे। वे व्हाट्सएप पर आधार, पैन और बैंक स्टेटमेंट मंगवाते थे और फिर अलग-अलग शुल्क के नाम पर पैसे वसूलते थे। जैसे रजिस्ट्रेशन फीस 299 रुपए, ईसीएस इन हैंड 399 रुपए इंश्योरेंस व जीएसटी 2,400 से 3,200 रुपए तक। लोगों से ठगे गए पैसे को ये आरोपी यूपीआई वॉलेट और बैंक खातों के जरिए निकाल लेते थे।
इसके अलावा ये लोगों के नाम पर बैंक अकाउंट खुलवाकर सिम कार्ड भी हासिल करते थे, जिन्हें आगे ठगी और यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए इस्तेमाल किया जाता था। जब पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन की जांच की तो उनमें सैकड़ों लोगों की चैट हिस्ट्री और व्यक्तिगत डेटा मौजूद मिला। थाना सेक्टर-113 ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुट गई है।
Tagsनोएडा फर्जी लोन गिरोहदो गिरफ्तारएटीएम कार्ड बरामदसिमकार्ड बरामदठगीयूपीआई ठगीफैयाज आलमआकाश कुमारथाना सेक्टर-113ठगी का खुलासाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





