भारत

लिवर की नकली दवा सप्लाई...पकड़ी गई Himalaya 'Liv 52' की नकली खेप, गिरोह का भंडाफोड़ 5 गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 Feb 2026 9:38 AM IST
लिवर की नकली दवा सप्लाई...पकड़ी गई Himalaya Liv 52 की नकली खेप, गिरोह का भंडाफोड़ 5 गिरफ्तार
x
सेहत के लिए खतरनाक.
> नकली दवाओं के कारोबार का खुलासा जनता से रिश्ता लगातार विगत छह सालों से कर रहा है.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में नकली दवाइयों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है. जहां स्वॉट टीम ग्रामीण जोन और थाना मुरादनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लिवर की बीमारी में इस्तेमाल होने वाली Liv-52 (लिव-52) नामक दवा की भारी मात्रा में नकली खेप बरामद की गई है. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी लंबे समय से नकली दवा बनाकर बाजार में सप्लाई कर रहे थे.
इस पूरे मामले में एक नामी दवा कंपनी द्वारा थाना मुरादनगर में शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसमें कहा गया कुछ लोग लिवर से जुड़ी बीमारियों में उपयोग होने वाली Liv-52 दवा की नकली टैबलेट तैयार कर फर्जी दस्तावेजों, फर्जी जीएसटी नंबर व नकली औषधि लाइसेंस के सहारे बाजार में बेच रहे हैं. शिकायत में यह भी बताया गया कि नकली दवाइयां ट्रांसपोर्ट के जरिए अलग-अलग जगहों और शहरों पर भेजी जा रही हैं. जिससे आम लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है.

शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया. पुलिस द्वारा मामले में लगातार की जा रही जांच और मुखबिर की सूचना पर रविवार को स्वॉट टीम ग्रामीण जोन और मुरादनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयंक अग्रवाल, अनुप गर्ग, तुषार ठाकुर, आकाश ठाकुर और नितिन त्यागी के रूप में हुई है.

आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने Liv-52 की 50 हजार नकली टैबलेट, 500 रेपर शीट, 1200 हरे रंग के ढक्कन, 1200 सफेद प्लास्टिक की डिब्बियां और एक कार बरामद की. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह नकली दवाइयां बेहद कम लागत में तैयार की जाती थीं. एक डिब्बी टैबलेट की लागत करीब 35 से 40 रुपये आती थी, जिसे वे करीब 100 रुपये में बाजार में बेचते थे. जबकि असली दवा की कीमत इससे कहीं ज्यादा होती है.

इस तरीके से आरोपी मोटा मुनाफा कमा रहे थे. गिरोह द्वारा डिब्बी, ढक्कन और रेपर अलग-अलग जगहों से तैयार कराए जाते थे. फिर टैबलेट बाहर की लैब से बनवाकर एकत्र की जाती थीं. वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार Liv-52 जैसी दवा लिवर की सुरक्षा, पाचन सुधार, फैटी लिवर, शराब के सेवन से होने वाले नुकसान और भूख न लगने जैसी समस्याओं में उपयोग की जाती है.
ऐसी स्थिति में यदि मरीजों को नकली दवा मिलती, तो बीमारी ठीक होने के बजाय लिवर को गंभीर नुकसान भी हो सकता था. इसी कारण यह मामला जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर अपराध है. अब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है. जबकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य 6 वांछित आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नकली दवाइयों के इस गोरखधंधे को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null