भारत
नकली शराब बनाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, 80 लाख का सामान जब्त
jantaserishta.com
5 Dec 2025 5:14 PM IST

x
जांच जारी.
रांची: झारखंड आबकारी विभाग की खुफिया शाखा ने गिरिडीह और हजारीबाग जिलों की सीमा पर चलपनिया और आठमाइल इलाके में नकली विदेशी शराब बनाने के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, छापेमारी कृष्णा साव के घर एवं उससे जुड़े परिसर में की गई।
यहां से बड़ी मात्रा में नकली शराब और निर्माण सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 4000 लीटर स्पिरिट, तैयार विदेशी ब्रांड की नकली शराब, उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, खाली बोतलें और पैकिंग सामग्री जब्त की गई।
इसके अलावा, झारखंड और उत्तर प्रदेश सरकार के नकली होलोग्राम भी भारी संख्या में मिले, जिनका उपयोग शराब को वैध दिखाने के लिए किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि तैयार शराब की तस्करी झारखंड और बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में की जाती थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, जब्त की गई वस्तुओं और शराब की कुल बाजार कीमत लगभग 80 लाख रुपए बताई जा रही है।
विभाग इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और लोगों की तलाश कर रहा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नकली शराब की आपूर्ति किन माध्यमों से की जाती थी। उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में बरामद दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कई संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नकली शराब उत्पादन लंबे समय से चल रहा था और शिकायतों तथा खुफिया इनपुट के आधार पर यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा और जहां भी इस तरह की इकाइयों के संचालन की आशंका होगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsझारखंडनकली शराबनकली शराब बनाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़Jharkhandfake liquorfake liquor manufacturing network busted
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





