भारत

लाल बत्ती की गाड़ी में घूमने वाला नकली जज दबोचा गया, सीबीआई का फर्जी पहचान पत्र भी जप्त

jantaserishta.com
26 Dec 2021 4:59 PM IST
लाल बत्ती की गाड़ी में घूमने वाला नकली जज दबोचा गया, सीबीआई का फर्जी पहचान पत्र भी जप्त
x
जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को दबोचा है, जो लाल बत्ती की कार में घूमता था. खुद को जज बताकर लोगों को गुमराह करता था. पुलिस ने आरोपी के पास से नीले रंग की रेनॉल्ट कार, एक पिस्टल, छह कारतूस, सीबीआई का फर्जी पहचान पत्र और मजिस्ट्रेट के स्टांप बरामद किए हैं.

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के नरेला का रहने वाला आरोपी लवलीश शर्मा खुद को जज बताकर लोगों को गुमराह किया करता था. पुलिस के मुताबिक 25 दिसंबर को पहाड़गंज इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने DL8C BC 4280 नंबर की नीले रंग की रेनॉल कार रोकी. कार की तलाशी लेने पर पुलिस को लवलीश शर्मा नाम का शख्स मिला. उसने पहले पुलिस को बताया कि वह चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट है और गुड़गांव में तैनात है.
पुलिस अफसरों को शक हुआ तो आरोपी का पहचान पत्र मांगा. इस पर आरोपी ने पुलिस को धमकाना शुरू कर दिया. इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से सीजीएम के फर्जी मेडल्स, शील्ड, स्टांप, एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए गए.
आरोपी ने बताया कि उसे पिस्टल बिहार के रहने वाले राकेश नाम के एक व्यक्ति ने दी थी. अब पुलिस राकेश की तलाश कर रही है. बता दें कि पुलिस को आरोपी के पास से बार काउंसिल का एक पहचान पत्र भी मिला है. पुलिस को कार के अंदर से एक लाल बत्ती भी बरामद हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story