भारत

BIG BREAKING: फर्जी जज ने फैसला सुनाया, हड़पी 100 एकड़ जमीन, पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई

jantaserishta.com
22 Oct 2024 5:20 PM IST
BIG BREAKING: फर्जी जज ने फैसला सुनाया, हड़पी 100 एकड़ जमीन, पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई
x
अदालत जैसा माहौल बनाया.
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक वकील ने फर्जी जज बनकर विवादित जमीन पर फैसला सुना दिया. आरोपी वकील मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन ने खुद को जज घोषित कर बाकायदा कोर्ट की कार्यवाही चलाई और सरकारी जमीन पर फर्जी आदेश जारी कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है.
दरअसल, गुजरात में पिछले साल से कई फर्जीवाड़ों के बीच एक फर्जी कोर्ट पकड़ा गया था. इसके बाद रजिस्ट्रार हार्दिक देसाई ने आरोपी मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन के खिलाफ अहमदाबाद के कारंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन ने साल 2019 में विवादित जमीन के संबंध में फर्जी मध्यस्थता का आदेश दिया था. इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है.
आरोपी ने मॉरिस सैमुअल क्रिश्चियन ने राखी वासणा इलाके में फर्जी कोर्ट लगाई थी, जहां उसने वकील, क्लर्क और अन्य अदालती कर्मचारियों की भूमिका भी निभाई. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 170, 419, 420, 465, 467 और 471 के तहत केस दर्ज किया है.
साथ ही मणिनगर पुलिस स्टेशन में भी उसके खिलाफ पहले से एक और मामला दर्ज है, जिसमें धारा 406, 420, 467, 468 और 471 शामिल हैं. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story