फर्जी जज, फर्जी लीगल एक्सपर्ट, फर्जी रेप पीड़ित बनकर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने वाले गिरोह की खुली पोल, पुलिस ने भेजा जेल

नई दिल्ली: फर्जी जज, फर्जी लीगल एक्सपर्ट, फर्जी रेप पीड़ित बनकर लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने वाले एक गिरोह का खुलासा पुलिस ने किया है। यह गिरोह डेटिंग ऐप के जरिए अपना शिकार ढूंढते थे और एक सीन क्रिएट करके शिकार से पैसों की उगाही करते थे। द्वारका डीसीपी शंकार चौधरी के अनुसार इस गिरोह की मास्टर माइंड सोनू सूरी 2013 में एक रेप केस में सजा भी काट चुकी है। जिसके बाद सोनू ने उगाही का नया तरीका अपनाया। वह टिंडर ऐप के जरिए अपने गिरोह को कुछ नंबर देती थी। जिसके बाद गिरोह फिल्मी स्टाइल में शिकार को फंसातें थे। गिरोह के कुछ सदस्य खुद को जज, लीगल एक्सपर्ट और एनजीओ संचालक भी बताते थे। इनके पास से कुछ पुलिस फाइल के कवर, उगाही के पैसे, उगाही के अन्य सामान आदि बरामद हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





