भारत
अवैध रुप से सब्जी व फल विक्रेताओं से रंगदारी वसूली करते हुए फर्जी पत्रकार गिरफ्तार
jantaserishta.com
12 Dec 2022 9:04 AM IST

x
जानें पूरा मामला।
नोएडा (आईएएनएस)| थाना फेस 1 पुलिस ने अवैध रुप से सब्जी व फल विक्रेताओं से रंगदारी वसूली करते हुए फर्जी पत्रकार आशय पोरवाल पुत्र जगदीश नारायण पोरवाल को सेक्टर 9 बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया है। व्यक्ति सेक्टर 9 बिजलीघर के पास सड़क किनारें सब्जी व फलों के ठेला लगाने वाले लोगों से अवैध रुप से अपने को एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर प्रतिमाह रंगदारी वसूल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इसके खिलाफ कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि बीते कई महीनों से यह सड़कों पर लगी फल और सब्जी की ठेली वालों से रंगदारी वसूला करता था। यह अपने आप को पत्रकार बताता था और उनसे कहता था कि अगर उन्होंने इसे रंगदारी नहीं दी तो यह उनकी ठेली सड़क पर नहीं लगने देगा और इसकी शिकायत वह पुलिस और प्रशासन से करके उसे हटवा देगा। मजबूरी में आकर ठेली वाले इसे कुछ पैसे दे दिया करते थे। धीरे-धीरे इसकी डिमांड बढ़ने लगी और शिकायत पुलिस के पास पहुंच गई, जब पुलिस ने सच का पता लगाया तो वह एक फर्जी पत्रकार निकला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





