भारत

फर्जी जवान गिरफ्तार, नौकरी दिलाने का दे रहा था झांसा, लेकिन...

jantaserishta.com
16 Jan 2023 9:23 AM IST
फर्जी जवान गिरफ्तार, नौकरी दिलाने का दे रहा था झांसा, लेकिन...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अग्निवीर भर्ती के नाम पर देश में लोगों को ठगने के कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं.
आगरा: अग्निवीर भर्ती के नाम पर देश में लोगों को ठगने के कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. लोगों को कहा जाता है कि आप हमें पैसे दो और हम आपकी डायरेक्ट भर्ती करवा देंगे. लोग भी ऐसे लोगों की बातों में आ जाते हैं और बिना कुछ सोचे समझे अपने हजारों लाखों रुपये गंवा बैठते हैं. लेकिन पुलिस भी ऐसे ठगों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है. यहां पुलिस ने ऐसे ही एक ठग को गिरफ्तार किया है.
इस शख्स का नाम मयंक विमल है जो कि बाह थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी जब आरोपी को गिरफ्तार किया उस समय उसने सेना की वर्दी पहनी हुई थी. देखकर कोई भी ये पता नहीं लगा सकता था कि ये शख्स सच में सेना का जवान है या नहीं. पुलिस आयुक्त विकाश कुमार ने बताया कि आगरा में आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान उन्होंने मयंक को गिरफ्तार किया है.
मयंक विमल पर आरोप है कि वो परीक्षा में अभ्यार्थियों से ठगी करने के इरादे से वर्दी पहनकर एकलव्य स्टेडियम पहुंचा था. मयंक विमल परीक्षा केंद्र के आसपास मौजूद लोगों को परीक्षा में पास कराने का झांसा दे रहा था. अभ्यार्थियों से वह पचास हजार रुपये की मांग कर रहा था. लेकिन वहां मौजूद किसी शख्स ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सेना की वर्दी पहने इस आरोपी को धर दबोता. आरोपी के पास से पुलिस ने सेना की वर्दी, एटीएम कार्ड, सेना का नकली आईकार्ड और अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है. साथ ही पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ये सारा सामान कहां से लाया. या उसके कहीं किसी बड़े गैंग के साथ तार तो नहीं जुड़े हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story