
x
Maharashtra महाराष्ट्र: पुणे से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसे के रिश्ते का फायदा उठाकर एक महिला से 26 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले फर्जी इसरो साइंटिस्ट का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है। आरोपी ने महिला से शादी का वादा, बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने की मीठी बातें और भावनात्मक जाल में फंसाकर लाखों की ठगी को अंदाज दिया।
आरोपी की पहचान आदर्श प्रशांत म्हात्रे (34 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्वप्निल वारूले, हेमंत गायकर और जयेश पाटिल जैसे अलग-अलग नामों से भी पहचान बना रहा था। अलीबाग, तुर्भे और रसायनी इलाके में रहने वाले इस शख्स ने मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म पर खुद को इसरो का साइंटिस्ट बताकर फर्जी प्रोफाइल बनाई थी।
आरोपी ने महिला से संपर्क कर शादी का प्रस्ताव रखा और कहा कि, “आपकी बेटी की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा।” ऐसा भरोसा दिलाकर उसने महिला का विश्वास जीत लिया। धीरे-धीरे उसने महिला को आर्थिक लेन-देन में उलझाया और कर्ज लेने के लिए मजबूर करते हुए ऑनलाइन माध्यम से 26.5 लाख रुपए की ठगी कर ली।
घटना के बाद येरवडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पहले से ही नवी मुंबई के रबाले पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अन्य मामले में गिरफ्तार है। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर 15 अप्रैल को उसे इस मामले में भी गिरफ्तार किया गया।
जांच में एक राहत की बात यह सामने आई कि ठगी गई रकम में से करीब 21 लाख रुपए पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते से बरामद कर लिए हैं। इस पूरी कार्रवाई में येरवडा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक (अपराध) विजय ठाकुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।
Tagsपुणे ठगी मामलाफर्जी ISRO वैज्ञानिकमैट्रिमोनियल फ्रॉड26 लाख ठगीआदर्श म्हात्रे गिरफ्तारयेरवडा पुलिसऑनलाइन धोखाधड़ीसाइबर क्राइमनवी मुंबई रबाले केसमहाराष्ट्र न्यूजPune fraud casefake ISRO scientistmatrimonial fraudRs 26 lakh fraudAdarsh Mhatre arrestedYerwada policeonline fraudcyber crimeNavi Mumbai Rabale caseMaharashtra newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





