भारत
चाय वाले से विवाद पर फर्जी 'IPS' गिरफ्तार, पुलिस को सैल्यूट करने का दिया आदेश
jantaserishta.com
16 Jun 2026 9:50 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
लखनऊ: महानगर थाना पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर दुकानदार से रौब झाड़ने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विवाद के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को भी सैल्यूट करने और टोपी लगाने का आदेश दिया और खुद को नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी बताया। महानगर थाने की पुलिस ने सोमवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया।
पूरी घटना महानगर इलाके के गोल मार्केट की है, जहां आरोपी मिथिलेश शुक्ला चाय की दुकानदार से पैसे के लेने-देने को लेकर विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने रौब दिखाते हुए कहा, "टोपी क्यों नहीं लगाई है? मुझे सैल्यूट करो। मैं नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी हूं।"
जब पुलिसकर्मियों ने उससे पहचान पत्र मांगा तो आरोपी ने टालमटोल किया और कहा कि सुबह लाकर दे दूंगा। उसके व्यवहार से शक होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसका पूरा सच सामने आ गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति मिथिलेश शुक्ला (40 वर्ष) है, जो लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर रोड स्थित भारत नगर में रहता है। वह नोएडा सेक्टर-18 स्थित सैमसंग कंपनी में अकाउंट एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। वह वास्तव में कोई पुलिस अधिकारी नहीं है।
महानगर थाने में दरोगा आर्यन शर्मा की शिकायत पर आरोपी मिथिलेश शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132 (सरकारी सेवक का छद्म वेश धारण करना), 221 (छद्म वेश में अपराध करना) तथा 204 (साक्ष्य गुप्त रखने या नष्ट करने संबंधी) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अक्सर फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों को धमकाता और रौब झाड़ता था। गोल मार्केट में चाय वाले के साथ हुई छोटी सी बात को लेकर उसने इतना रौब दिखाया कि आसपास के लोग भी हैरान रह गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक फर्जीवाड़े को तुरंत पकड़ लिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





